← Bihar YojanaKisan Yojana

Bihar Kisan Registration 2024
बिहार किसान रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

DBT Agriculture Portal पर बिहार किसान रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Bihar Kisan Registration — संक्षिप्त जानकारी

पोर्टल का नामDBT Agriculture Bihar
लाभार्थीबिहार के किसान
आधिकारिक वेबसाइटdbtagriculture.bihar.gov.in
उद्देश्यकिसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना

Bihar Kisan Registration 2024

बिहार सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं का लाभ बिहार के किसानों तक पहुंचाने के लिए बिहार किसान रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। कृषि विभाग द्वारा डीबीटी एग्रीकल्चर पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार किसान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद किसानों को कृषि से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। DBT माध्यम से मिलने वाली धनराशि सीधे किसान के बैंक अकाउंट में पहुंचेगी।

बिहार किसान पंजीकरण कैसे करें?

  1. 1आवेदक को सबसे पहले कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाना है।
  2. 2होम पेज पर आपको 'पंजीकरण' के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. 3अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, जहाँ आपको पहला विकल्प चुनना है।
  4. 4अब आपको आधार कार्ड नंबर और नाम डालना है (जैसा कि आधार पर है) और AUTHENTICATION पर क्लिक करना है।
  5. 5आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
  6. 6OTP सत्यापित होते ही नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा — सभी जानकारी ध्यान से भरें और सबमिट करें।