CM नीतीश कुमार ने विरोधियों पर साधा निशाना, बोले- एक जगह चुनाव हारने से कुछ खत्म नहीं हो जाता।

0
1299

PATNA :- जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार काे आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुढ़नी में जदयू की हार का संदर्भ लेते हुए कहा कि एक जगह चुनाव हारने से सबकुछ खत्म नहीं होता है। सभी लोग आम लोगों से मिलें-जुलें और उनसे ठीक से बात करें।

अब बस एक और राज्य में मान्यता मिल जाए तो हो जाएंगे राष्ट्रीय दल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू को अभी दो राज्य में मान्यता है। हमें एक और राज्य में मान्यता जैसे ही मिलेगी कि हम राष्ट्रीय पार्टी हो जाएंगे।

हम जिस घर में जाएंगे, वहां हमें समर्थ मिलेगा

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हम अपने उद्देश्य में सफल हाेंगे। हम जिस घर में जाएंगे, वहां हमें समर्थन मिलेगा। आवश्यकता है हमें एक-एक घर तक पहुंचने की। हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है।

FB IMG 1670699271930
(राज्य खाद्य आयोग सह राज्य कार्यकारिणी बिहार)

समाजवादी संस्कृति को जीवित रखने वाली पार्टी है जदयू।

राज्य खाद्य आयोग सह राज्य कार्यकारिणी बिहार के सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा ने इस मौके पर कहां कि जदयू समाजवादी संस्कृति को जीवित रखने वाली पार्टी है। हम केवल महापुरुषों का नाम नहीं लेते; बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलते हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार का देश में कोई मुकाबला नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here