गोपालगंज/बिहार: दाखिल खारिज के नाम पर धांधली कर रहा था सीओ, DM के आदेश पर पुलिस ने कलेक्ट्रेट से दबोचा।

0
874

GOPALGANJ:- खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां धांधली करने के आरोप में बरौली अंचल के सीओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीओ के खिलाफ दाखिल खारीज में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। पिछले दिनों आरोपी सीओ के आवास और कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम ने छापेमारी की थी।दरअसल, गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को बरौली अंचल के सीओ कृष्णकांत चौबे के खिलाफ लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। डीएम के निर्देश पर दो दिन पहले ही सदर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने सीओ कृष्णकांत चौबे के ऑफिस और आवास पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान 5 राजस्व कर्मियों का डोंगल मिला था। सीओ कार्यालय से राजस्व कर्मचारी रत्नेश सिंह, मनोरंजन सिंह, राघवजी भगत, अंबिका प्रसाद और कन्हैया प्रसाद का डोंगल एसडीएम के हाथ लगा थबरौली सीओ कृष्णकांत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को सही पाते हुए डीएम नवल किशोर चौधरी ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जिसके बाद आरोपी सीओ को कलेक्ट्रेट कैंपस से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सीओ पर जमीन के म्यूटेशन के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली करने का आरोप है। गिरफ्तार सीओ को पुलिस अपने साथ नगर थाना ले गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here