गया जिला में आधार अपडेट करने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान।

0
1242

Gaya:- सभी व्यक्तियों से अनुरोध हैं की आधार बनाये हुए 10 वर्ष या उससे अधिक समय हो गया है तो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर अपना आधार जरूर अपडेट करा ले। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन गया द्वारा आधार अपडेट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि गया जिला के नागरिकों को अपना आधार अपडेट कराने में सुविधा हो। उप विकास आयुक्त ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए जिले में 35 स्थानों पर विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया गया है। आधार नम्बर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिक अपना अद्यतन (अपडेट) व्यक्तिगत विवरण आधार में अपडेट कर ले ताकि आधार प्रमाणीकरण या सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या या असुविधा नहीं हो। विशेष तौर पर आम नागरिक आधार में अपना नाम, पता और मोबाईल नम्बर हमेशा अपडेट रखे। आधार अपडेट करने की प्रक्रिया बहुत सरल आसान है। आम नागरिक को सलाह दी जाती है कि उन्हें आधार बनाये हुए 10 वर्ष से अधिक हो गया हो तो वे अपना आधार जरूरत अपडेट करा ले। इस कार्य के लिए किसी भी नजदीकी आधार केन्द्र में पहचान और पता से संबंधित प्रमाण की मूल प्रति साथ लेकर जाये और अपना आधार अपडेट करा ले।
आधार अपडेट के लिए 100 रुपये शुल्क के रूप में भुगतान करना है। इसके अलावा यदि मोबाईल नम्बर आधार के साथ लिंक है तो डेमोग्राफिक अर्थात् नाम, पता, जन्म तिथि आदि विवरण ऑनलाईन भी अपडेट किया जा सकता है। यदि डेमोग्राफिक विवरण में कोई सुधार नहीं करना है सिर्फ दस्तावेज अपडेट करना है तो इस हेतु 50 रुपये, जबकि सुधार करना है तो 100 रुपये शुल्क निर्धारित है।* गया जिला अन्तर्गत 35 आधार केन्द्र/कीट कार्यरत है। जहाँ आधार अपडेट या आधार बनवाये जा सकता है। आधार केन्द्रों का विवरण एवं संबंधित व्यक्तियों का मोबाईल नम्बर निम्न प्रकार है।
इसके अलावा महत्वपूर्ण लिंक
• myaadhaar.uidai.gov.in
• नजदीकी आधार केन्द्र bookappointment.aspx पता लगाने के लिए http://appointments.uidai.gov.in/

● आधार भुवन पोर्टल http://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhar/ से भी नजदीकी आधार केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

• ऑनलाईन अपडेट के लिए http://ssup.uidai.gov.in/ssup/

• वैध दस्तावेजों की सूची हेतु http://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf mAadhar ऐप पर यह सारी सुविधाएँ उपलब्ध है।
जिले में 35 स्थानों पर विशेष आधार कैम्प का आयोजित है, जो निम्न है :-

  1. कोच प्रखंड कार्यालय।
  2. नगर परिषद बोधगया।
  3. परैया प्रखंड के अजमतगंज परैया।
  4. अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी।
  5. मोहरा प्रखंड कार्यालय।
  6. बेलागंज प्रखंड कार्यालय।
  7. डीआरडीए भवन गया।
  8. फतेहपुर प्रखंड कार्यालय।
  9. गुरुआ प्रखंड कार्यालय।
  10. आमस प्रखंड कार्यालय।
  11. गया नगर निगम कार्यालय।
  12. अनुमंडल कार्यालय खिजरसराय।
  13. मानपुर प्रखंड कार्यालय।
  14. अनुमंडल कार्यालय सदर।
  15. वजीरगंज प्रखंड कार्यालय।
  16. डुमरिया आरटीपीएस काउंटर में।
  17. सदर प्रखंड कार्यालय।
  18. अतरी प्रखंड कार्यालय।
  19. गया हेड पोस्ट ऑफिस।
  20. इमामगंज प्रखंड कार्यालय।
  21. बोधगया प्रखंड कार्यालय।
  22. डोभी प्रखंड कार्यालय।
  23. अनुमंडल कार्यालय टेकारी।
  24. बाराचट्टी प्रखंड कार्यालय।
  25. डीआरसीसी कार्यालय पॉलिटेक्निक।
  26. बांकेबाजार प्रखंड कार्यालय।
  27. शेरघाटी प्रखंड कार्यालय।
  28. नगर पंचायत शेरघाटी कार्यालय।
  29. टिकारी प्रखंड कार्यालय।
  30. गुरारू प्रखंड कार्यालय।
  31. बोधगया सब पोस्ट ऑफिस कार्यालय।
  32. मोहनपुर प्रखंड कार्यालय।
  33. गया हेड पोस्ट ऑफिस जीबी रोड कार्यालय।
  34. वजीरगंज प्रखंड कार्यालय
  35. टनकुप्पा प्रखंड शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here