अनंत सिंह ने कभी ‘नीतीश सरकार’ को दी थी गाली, अब चुनाव में प्रचार करने भी नहीं आए CM नीतीश

0
1304

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। मोकामा के बाहुबली नेता जब एक केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे तो उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने ‘सुशासन की सरकार’ को गाली भी दी थी। अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यह कोई पहली घटना नहीं थी जब अनंत सिंह ने सीएम नीतीश और उनकी सरकार के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे।

वहीं, इससे पहले खबर आई थी कि नीतीश कुमार मोकामा उपचुनाव में प्रचार नहीं करेंगे। बता दें कि मोकामा में नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अनंत सिंह की दुश्मनी के खूब चर्चे होते हैं।

मोकामा से बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध कफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। आरजेडी नेता ने जेडीयू में रहते हुए बिहार के सीएम को कभी चांदी के सिक्कों से तौला था। इसके बाद उनके संबंध इस कदर खराब हुए कि अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बिहार की राजनीति को करीब से जानने वाले मोकामा उपचुनाव में नीतीश कुमार के प्रचार करने की सियासी घटना की अहमियत को समझ सकते हैं।

आपको बता दें कि मोकामा के साथ गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसके लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों सीटों पर महागठबंधन से आरजेडी ही चुनाव लड़ रही है। मोकामा सीट बाहुबली अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। अब आरजेडी ने उनकी पत्नी को ही टिकट दिया है। उनके खिलाफ बीजेपी के टिकट पर बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here