← Bihar YojanaBusiness Loan

Stand-Up India Scheme
स्टैंड-अप इंडिया योजना 2024

SC, ST वर्ग और महिलाओं को अपना खुद का नया व्यवसाय (Business) शुरू करने के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का विशेष बैंक लोन।

योजना का नामStand-Up India Scheme
उद्देश्यSC/ST और महिलाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा
लोन की राशि₹10 लाख से लेकर ₹1 करोड़ तक
लोन चुकाने की अवधि7 वर्षों तक (अधिकतम 18 महीने की छूट)
Websitestandupmitra.in

कौन ले सकता है यह लोन? (पात्रता)

  • check_circleआवेदक SC/ST (अनुसूचित जाति/जनजाति) या एक महिला उद्यमी होनी चाहिए।
  • check_circleउम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • check_circleलोन केवल ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट्स (Green Field Projects) यानी एकदम नए व्यवसाय के लिए उपलब्ध है।
  • check_circleअगर किसी कंपनी के नाम से लोन है, तो कम से कम 51% शेयर SC/ST या महिला के नाम होना चाहिए।
  • check_circleआवेदक किसी बैंक का डिफाल्टर (Defaulter) नहीं होना चाहिए।

Apply कैसे करें?

लोन के लिए आप अपनी नजदीकी बैंक शाखा (जिसमें आपका अकाउंट है) में सीधे जाकर संपर्क कर सकते हैं, या Stand-Up India की ऑफिसियल वेबसाइट 'standupmitra.in' पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। प्रोजेक्ट की लागत का 85% तक हिस्सा बैंक कवर करता है, बाकि आवेदक को निवेश करना होता है।