← Bihar YojanaLand Record

PM Swamitva Yojana Bihar
संपत्ति स्वामित्व योजना

गांवों में घरों के असली मालिकों को संपत्ति का रिकॉर्ड और कानूनी अधिकार देने के लिए ड्रोन तकनीक से सर्वे करने की योजना।

योजना का नामSVAMITVA Yojana (स्वामित्व)
मंत्रालयपंचायती राज मंत्रालय
तकनीकDrone Technology & GIS
अंतिम लाभग्रामीण निवासियों को Property Card (संपत्ति कार्ड)

योजना के फायदे (Benefits)

  • check_circleप्रॉपर्टी कार्ड मिल जाने से ग्रामीणों को अपने मकान के बदले बैंक से लोन लेने में आसानी होगी।
  • check_circleगांवों में जमीनी विवाद और अतिक्रमण खत्म होगा।
  • check_circleग्राम पंचायतों के पास सही प्रॉपर्टी डाटा होगा जिससे विकास कार्य में तेज़ी आएगी।
  • check_circleमालिक को अपनी संपत्ति पर कानूनी रूप से पूरा अधिकार मिलेगा।

सर्वेक्षण की प्रक्रिया

राज्य के राजस्व विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ड्रोन की मदद से गांव की हर एक रिहायशी प्रॉपर्टी (आबादी क्षेत्र) की मैपिंग की जाती है। इसके बाद जमीनी सीमाएं (चूना डालकर) तय की जाती हैं। कोई विवाद न होने पर प्रॉपर्टी कार्ड प्रिंट कर वितरित कर दिए जाते हैं जिसे 'DigiLocker' में भी रखा जा सकता है।