← Bihar YojanaDigital India

PM WANI Scheme Kya Hai
पीएम वाणी योजना (फ्री वाईफाई)

देश भर में हर गांव-शहर तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा पहुंचाने के लिए पब्लिक Wi-Fi हॉटस्पॉट नेटवर्क बनाने की योजना।

Full FormPM Wi-Fi Access Network Interface (PM-WANI)
मंत्रालयदूरसंचार विभाग (DoT)
उद्देश्यदेशभर में Public Wi-Fi Hotspots स्थापित करना
PDO (Public Data Office)कोई भी स्थानीय दुकानदार जो Wi-Fi बेचेगा

PDO क्या होता है?

जैसे पहले STD PCO होते थे वैसे ही PDO (Public Data Office) काम करेंगे। आप अपनी किराना दूकान, चाय की दुकान या घर के बाहर एक वाई-फाई राउटर लगाकर इंटरनेट बेक सकते हैं या फ्री दे सकते हैं। PDO बनने के लिए किसी भी प्रकार के लाइसेंस या सरकारी फीस की जरूरत नहीं है।

आम आदमी के लिए फायदे

  • check_circleगांव और दूर-दराज के इलाकों में भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट मिलेगा।
  • check_circleमोबाइल डाटा खत्म होने पर सस्ते दाम (₹2-₹5) में Wi-Fi वाउचर से डाटा ख़रीदा जा सकेगा।
  • check_circleछोटे दुकानदार Wi-Fi सर्विस देकर अतिरिक्त कमाई (Extra Income) कर सकेंगे।

PM WANI App

उपयोगकर्ताओं को PM-WANI मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा, जो उनके आसपास उपलब्ध Wi-Fi हॉटस्पॉट दिखाएगा। इसी ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता ऑनलाइन पेमेंट करके तुरंत कनेक्ट हो सकेंगे।