← Bihar YojanaInfrastructure

PM Gati Shakti Master Plan
पीएम गति शक्ति योजना

भारत के समग्र बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास को रफ्तार देने के लिए 100 लाख करोड़ रुपये का नेशनल मास्टर प्लान।

योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामPM Gati Shakti National Master Plan
घोषणा15 अगस्त 2021 (स्वतंत्रता दिवस पर)
बजट/अनुमानित लागत₹100 लाख करोड़
उद्देश्यविभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों के बीच समन्वय

PM Gati Shakti क्या है?

अक्सर देखा जाता था कि सड़क बनने के बाद पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क फिर से खोद दी जाती थी क्योंकि विभागों में तालमेल नहीं था। 'गति शक्ति योजना' का मुख्य काम 16 मंत्रालयों (जैसे रेलवे, सड़क परिवहन, टेलीकॉम आदि) को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर लाना है ताकि Projects तेज़ी से बिना देरी के पूरे हो सकें।

योजना के मुख्य लक्ष्य (Targets)

  • check_circle2 लाख किलोमीटर का नेशनल हाइवे नेटवर्क तैयार करना।
  • check_circleदेश भर में कार्गो हैंडलिंग क्षमता को रेलवे में बढ़ाना।
  • check_circle2 प्रमुख डिफेंस कॉरिडोर (UP और Tamil Nadu) को पूरा करना।
  • check_circleलाखों नए रोजगार और व्यापार के अवसर पैदा करके Logistics cost कम करना।