← Bihar YojanaMSME Support

MSME Champions Portal
चैंपियंस पोर्टल क्या है?

भारत के छोटे उद्योगों की हर मुश्किलों को हल करने और उन्हें राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन बनाने के लिए टेक्नोलॉजी-आधारित सिंगल-विंडो सिस्टम।

Full FormCreation and Harmonious Application of Modern Processes for Increasing the Output and National Strength
मंत्रालयMinistry of Micro, Small and Medium Enterprises
उद्देश्यMSME उद्योगों की शिकायत निवारण और सपोर्ट
Portalchampions.gov.in

Champions Portal के 3 मुख्य काम

  • 1. शिकायत निवारण (Grievance Redressal): अगर आपका पेमेंट किसी बड़ी कंपनी ने फंसा रखा है, या बैंक लोन नहीं दे रहा, तो आप पोर्टल पर सीधा कंप्लेंट कर सकते हैं।
  • 2. नए अवसरों की जानकारी (New Opportunities): मेडिकल, रक्षा क्षेत्र या अन्य सेक्टरों में नए टेंडर और अवसरों की जानकारी देना।
  • 3. पहचान और प्रोत्साहन (Identify & Encourage): जिन उद्यमियों में आगे बढ़ने की क्षमता है, उन्हें ढूंढना और मदद करना ताकि वे 'National Champions' बन सकें।

AI (Artificial Intelligence) से जुड़ा पोर्टल

यह वेब-पोर्टल AI और Machine Learning से लैस है। यह सोशल मीडिया और अन्य जगहों से भी एमएसएमई की शिकायतों को ट्रैक करता है। कोई भी MSME सर्टिफिकेट धारक champions.gov.in पर जाकर आसानी से अपनी शिकायत/फीडबैक दे सकता है।