बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का पुण्यतिथि मना

0
1568

दरभंगा,बिहार: यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के द्वारा आज दिनांक 6 दिसंबर 2020 को बेनीपुर स्टेडियम में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का पुण्यतिथि मनाया गया।

इस दौरान बोर्ड के कार्यकर्त्ताओं ने बाबा साहेब के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का देन है जो आज भारत जैसे देश को एक अच्छा संविधान मिला।साथ ही कहा कि युथ इंडिया समाजिक व ग़ैर राजनीतिक संगठन के रूप में बेहतर कार्य कर रही है। प्रतिभाओं व युवाओं के लिए एक मात्र विकल्प बनते दिख रहा है।

मौके पर बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, नगर परिषद प्रभारी किरण पासवान, सुमित पासवान,जय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here